-फौजिया नसीम ‘शाद’

1. गाजरों को फ्रिज के ठंडे पानी में रखने से गाजरें दूसरे दिन एक दम ताज़ा मिलेंगी।

2. मुंह में यदि छाले हों तो टूथ पेस्ट उन पर लगाने से छाले ठीक हो जाएंगे।

3. अनाज व दाल, चावल को घुन से सुरक्षित रखने के लिए तेजपात के तीन-चार पत्ते डालने से उनमें घुन लगने का भय नहीं रहता है।

4. जले हुए स्थान पर चीनी घोल कर लगाने से आराम मिलता है।

5. प्याज़ आंखों में अधिक लगता है तो आप प्याज़ को फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से उसका रस आंखों में नहीं लगेगा।

6. मच्छर के काटे हुए स्थान पर सरसों का तेल लगाने से आराम मिलता है।

7. अंडों को उबालते समय पानी में थोड़ा सा नमक डाल लिया जाए तो छिलके सरलता से उतर जाते हैं।

8. पेट में दर्द हो तो करेले का रस पीने से आराम मिलता है।

9. कीड़ा लगे हुए दांत में यदि दर्द हो तो उस स्थान पर लहसुन पीसकर लगाने से कीड़ा भी मर जाता है और दर्द से भी आराम मिलता है।

10. आवाज़ बैठ जाए तो थोड़ा-सा अदरक चबाने से आवाज़ खुल जाती है।

11. सिर में तेज़ दर्द हो तो प्याज़ काट कर सूंघने से आराम मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*