-रणजीत कौर ‘भारद्वाज’

फ़ैशन एक ऐसा शब्द है जो युवाओं, महिलाओं व बच्चों में समान रूप से लोकप्रिय है। फ़ैशन कभी स्थिर नहीं रहता। आजकल तो तेज़ रफ़तार दुनियां में फ़ैशन भी हर दूसरे दिन बदलते हैं।

फ़ैशन बहुत ही गतिशील है। मौसम परिवर्तन होने पर फ़ैशन भी बदलता रहता है। आज कई तरह के ट्रेडिशनल ऑउटफिट का फै़शन है। इस ट्रेडिशनल वियर में साड़ी, लहंगा, सलवारें और कुर्तियां शामिल हैं। पहले सलवार कमीज़ सभी उम्र की महिलाओं के बीच सबसे पसंदीदा ट्रेडिशनल वियर था लेकिन अब फ़ैशन में बदलाव आ गया है। आजकल लड़कियां लौंग कुर्तियां पहनना पसंद करती हैं। लड़कियां इसे लेगिंग के साथ पहनती थी लेकिन अब तो लौंग कुर्ती के साथ लेगिंग्ज़ पहनने का स्टाइल भी पुराना हो चुका है। इन्हें आप स्ट्रेट पजामे, प्लाज़ो, जीन्स या फिर लौंग स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं। इससे आपकी लुक सबसे अलग लगेगी।

कुर्ती एक ऐसा पोशाक है जो कभी भी किसी भी अवसर में अच्छी लगती हैं। यह विभिन्न डिज़ाइनों, रंगों और आकारों में उपलब्ध होते है। इसकी मांग पिछले वर्षेां से काफी बढ़ गई है। यह न केवल स्टाईलिश है बल्कि आरामदायिक भी है। यह हर किसी के शरीर पर फिट बैठती हैं। यह दिखने में आम है परन्तु यह एक स्टाईलिश लुक प्रदान करता है। 

कुर्ती देश की सभी महिलाओं के लिए पसंदीदा पोशाक में से एक है। पहले यह पुरुषों द्वारा पहने जाने वाले कपड़े का ही एक रूप था। लेकिन बाद में यह महिलाओं के लिए नियमित पोशाक बन गया। जो महिला कुर्ती के नाम से जानी जाती है।19वीं शताब्दी की शुरुआत में कुर्ती ने लोकप्रियता हासिल कर ली। इसे बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कपड़ा खादी, सिल्क का होता था लेकिन अब ज़्यादातर कपास के कपड़े का प्रयोग किया जाता है।

कुर्ती को हर अवसर के अनुकूल बनाया जा सकता है। महिलाएं गर्मियों के दौरान कपास के बने हुऐ कपड़े पहनना ज़्यादा पसंद करती हैं और इस तरह सर्दियों के दौरान वूलन कुर्ती पहनना ज़्यादा पसंद करती हैं। महिलाएं कुर्ती को जीन्स के साथ या लैगिंग के साथ पहनती हैं। पुरुष आमतौर पर एक क्लासिक लुक के लिए पजामे के साथ कुर्ता पहनते हैं। कुर्ती पर कई प्रकार के डिज़ाइन के साथ और अल्ग अल्ग प्रकार से सजावट की जाती है। यह सभी प्रकार की शैलियों में उपलब्ध है। यह प्रिंट, कढ़ाई में ज़्यादातर मिलती है। भारी कढ़ाई के साथ एक रेशम की कुर्ती शादी या पार्टी के लिए एक अच्छी पोशाक है। दूसरी तरफ कपास या खादी कुर्ती कार्यालय या प्रतिदिन पहनने के लिए बिल्कुल सही पोशाक है। कुर्ती का ट्रेंड न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है।

आप एक साधारण कुर्ती को सुपर ट्रेंडी कुर्ती दिखा सकते हैं। आप अपनी पसंद अनुसार इस पर विभिन्न डिज़ाइन बना सकते हैं बटन लगा सकते हो। यह सभी उम्र की महिलाओं के लिए प्रमुख पोशाक बन गई है।

कुर्ती की शैली और किस्में (style and varieties of kurti) :

•पूंछ कट कुर्ती (Tail Cut Kurti)

• सी-कट कुर्ती ( C-Cut Kurti)

• सीधे कट वाली कुर्ती (Straight Cut Kurti)

• शर्ट स्टाइल कुर्ती (Shirt Style Kurti)

• प्रिंट वाली कुर्ती (Printed Kurti)

• अनार कली कुर्ती (Anarkali Kurti)

• फ्लोरलेंथ कुर्ती (Floor Length Kurti)

इन सब कुर्तियों को पहनने के अलग-अलग ढंग हैं जैसे कि:-

पूंछ कट कुर्ती (Tail Cut Kurti):- पूंछ कट कुर्ती दूसरी कुर्तियों से अल्ग होती है ये पीछे की ओर थोड़ी लंबी होती है। यह शैली पिछले कुछ वर्षों से बहुत लोकप्रिय है। यह मध्यम आयु की महिलाओं द्वारा ज़्यादा पसंद की जाती हैं। यह कट वाली, साधारण और फ्रॉक सभी शेप में उपलब्ध हैं।

सी-कट कुर्ती (C-Cut Kurti):- सी कट कुर्ती दिखने मे साधारण लगती है परन्तु इसका आकार सी जैसा होता है। यह आधुनिक युग की कुर्ती है। यदि आप लंबी महिलाएं है तो सी कट कुर्ती आपको एक अलग लुक देता है। यह आपको पतला और स्टाइलिश दिखाता है। इसे आप किटी प्रार्टी, कॉलेज या किसी अवसर पर पहन सकते हो।

सीधे कट वाली कुर्ती (Straight cut Kurti):- सीधे कट वाली कुर्ती के बीच में एक कट होता है। यह एक डिज़ाइनदार कुर्ती है। इसे आप ऑफिस में या विवाह शादी के अवसर पर भी पहन सकते हो। इसके साथ प्लाज़ो पहनने से इसके लुक में नया रूप आ जाएगा।

शर्ट स्टाइल कुर्ती (Shirt Style Kurti):- ये शर्ट की तरह दिखने वाली कुर्ती है। यह कुर्ती कालर युक्त और बिना कालर दोनों तरह की होती है। शर्ट स्टाइल कुर्ती हर कोई पहनता है क्योंकि वे स्टाइलिश और आरामदायिक दोनों है। इसे आप कॉलेज, ऑफिस या दैनिक जीवन में अपना सकते हो। इसे आप जीन्स, लेगिंग के साथ पहन सकते हैं।

प्रिंट वाली कुर्ती (Printed Kurti):- प्रिंट वाली कुर्ती को हर आयु की महिलाएं पहन सकती हैं। यह हर महिला के बजट में भी होती हैं। इसे आप लेगिंग, धोती प्लाज़ो के साथ पहन सकते हैं।

अनारकली कुर्ती (Anarkali Kurti):- यह चुन्नटों वाली कुर्ती लम्बी फ्रॉक की शेप जैसी होती है। यह बेहद स्टाईलिश लुक प्रदान करती है। पर कई बार यह आम लंबाई लिए खूबसूरती बढ़ाती है। यह पैरों तक लम्बी भी होती है जो कि बेहद गलैमर्स लुक प्रदान करती हैं।

फ्लोर लेंथ कुर्ती (Floor Length Kurti):- फ्लोर लेंथ कुर्ती पार्टी में पहनी जाती हैं। इसकी लंबाई पैरों तक होती है। इसे आप लंबी स्ट्रेट कुर्ती भी बोल सकते हो। यह आप को प्रभावशाली प्रोफेशनल लुक देती है। इस प्रकार की कुर्ती हमारी पोशाक का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसकी डिमांड न केवल इस देश में बल्कि विदेशों में भी बहुत है।

हम सभी को पता है कि फै़शन तेज़ी से बदल रहे हैं और हमें भी उसके साथ चलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*