1. सिरके में नमक व शहद मिलाकर लगाने से चेहरे के दाग़-धब्बे ठीक होते हैं।
2. धनिये की पत्ती पीसकर बालों में लगाएं। सूखने से गुनगुने पानी से धोएं। बालों का गिरना रुकेगा।
3. दमे के मरीज़ को तुलसी का पत्ता व काला नमक चटाएं। खांसी में आराम मिलेगा।
4. सिर दर्द से परेशान हैं तो जीभ पर नमक रखकर चूसें, फिर ठंडा पानी पीएं।
5. उबली अजवाइन के पानी से ग़रारे करें, गला साफ़ होगा व मसूड़़ों की सूजन घटेगी।
6. यदि कुकर जल गया है तो नींबू पानी से धोएं, फिर नमक डालकर रगड़ें।
7. टूटे अंडे को सिरके लगे पानी में उबालें, अंडा टूटेगा नहीं।
8. सरसों के तेल में हींग जलाएं, मालिश से बच्चे की ठंड रुकेगी।