फै़शन एक ऐसा शब्द है जो युवाओं महिलाओं व बच्चों में समान रूप से लोकप्रिय है। फै़शन कभी भी स्थिर नहीं रहता यह समय के साथ बदलता रहता है।

आज के समय में मार्किट में प्लाज़ो की बहुत डिमांड है। यह भी फै़शन का ही एक छोटा सा हिस्सा है। हर कोई चाहता है ऐसे कपड़े पहनना जो इस सीज़न में न केवल हमें स्टाइलिश रखें बल्कि कम्फ़र्टेबल भी हों। इस समय शहर में लड़कियों के बीच प्लाज़ो का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। कॉलेज से लेकर ऑफ़िस तक, पार्टी से लेकर शादी तक हर जगह प्लाज़ो आपको क्लासी और डिफरेंट लुक देता है। प्लाज़ो न केवल आरामदायक है बल्कि चमकदार गर्मी को कम करने के लिए एक फै़शनेबल तरीक़ा भी है।

महिलाएं नए फै़शन की कोशिश करने की तलाश में लगातार लगी रहती हैंं। प्लाज़ो बाज़ार में विभिन्न कपड़े, रंगों और प्रिंट में मिलते हैं। आपको बाज़ार और ऑनलाइन शॉपिंग पर विभिन्न प्रकार के प्लाज़ो मिल सकते हैंं। जैसे कढ़ाई, सजावट और पैच आदि। महिलाएं इसको घर में भी अलग-अलग डिज़ाईनों में बना सकती हैं।

प्लाज़ो कई प्रकार की होती है जैसे कि :-

पैंट प्लाज़ो (Pant Plazo)

पतलून प्लाज़ो (Trouser Plazo)

सामान्य प्लाज़ो (Formal Plazo)

सीधे कट वाला प्लाज़ो (Straight cut Plazo)

फ्लेयर्ड प्लाज़ो (Flared Plazo)

स्कर्ट प्लाज़ो (Skirt Plazo)

सुखद प्लाज़ो (Pleated Plazo)

धोती प्लाज़ो (Dhoti Plazo)

इन प्लाज़ो को विभिन्न प्रकार से बनाया गया है। जैसे कि:-

पैंट प्लाज़ो (Pant Plazo) :- पैंट प्लाज़ो ऐसा फै़शन है यह किसी पर भी अच्छे लगते हैं चाहे आप सुडौल, पतले, लम्बे हों। इन पैंट के साथ सही जूते का मिलान करना महत्वपूर्ण है। ऐसा इस लिए है क्योंकि इससे प्लाज़ो की सुंदरता में वृद्धि होती है और इससे आपको अधिक स्टाइलिश दिखने में मदद मिलेगी। यह इस मौसम में महिलाओं के लिए एक आकर्षक पोशाक है। पैंट प्लाज़ो आपको एक लम्बे और सही आकार के फ्रेम को बनाए रखने में मदद करेगा।

पतलून प्लाज़ो (Trouser Plazo) :- पतलून प्लाज़ो आरामदायक और स्टाइलिश पोशाक हैं। मूल रूप से प्लाज़ो को पतलून कहा जाता है जो कि कमर से ढीले और बेहद चौड़े होते है। इसे आप शर्ट के साथ भी पहन सकते हो।

सामान्य प्लाज़ो (Formal Plazo) :- सामान्य प्लाज़ो को आप आम दिनचर्या में पहनने वाला बेहद आरामदायक कह सकते हैं। यह ज़्यादा खुले या ज़्यादा तंग नहीं होते। इनमें भी अलग-अलग डिज़ाइन होते हैं। इसे शॉर्ट शर्ट या टी शर्ट के साथ भी पहना जाता है और लंबे कुर्ते के साथ भी अपनी सुविधानुसार पहन सकते हैंं।

सीधे कट वाला प्लाज़ो (Straight Plazo) :- सीधे कट वाले प्लाज़ो हर किसी के पूरक हैं। इसे कपास के कपड़े से बनाया जाता है। गर्मी के दिनों के लिए अधिक आरामदायक है। लम्बे कुर्ते के साथ एकदम सही मैच होता है। सीधे कट वाला प्लाज़ो सोबर और सिंपल रहने वाली लड़कियों को भी पंसद है। हालांकि फै़शनेबल महिलाएं भी इनको पंसद करती हैं। यह सादा है पर स्टाइलिश है। अधिक आयु की महिलाओं के लिए यह सही पंसद है

फ्लेेेेयर्ड प्लाज़ो (Flared Plazo) :- फ्लेेयर्ड प्लाज़ो हमें स्टाइलिश दिखाता है। यह सिलवटों वाला प्लाज़ो अलग अलग स्टाइल में होता हैं। छोटा-लंबा, अधिक सिलवटों वाला या कम सिलवटों वाला भी। इसे हम टी-शर्ट के साथ पहन सकते हैंं। यह दिखने में फैंसी लुक देता है।

स्कर्ट प्लाज़ो (Skirt Plazo) :- स्कर्ट प्लाज़ो को एक स्कर्ट और पतलून का मिलान करके बनाया गया है। इसे हम एक साधारण सादा टी-शर्ट, कुर्ती जो कमर तक हो के साथ पहन सकते हैंं। कामकाजी महिलाओं के लिए यह सही पोशाक है।

सुखद प्लाज़ो (Pleated Plazo) :- सुखद प्लाज़ो स्कर्ट की तरह दिखता है। इसकी कमर पर एक बेल्ट लगी होती है। यह पैरों तक लम्बा होता है और चौड़े पहुंचे वाला होता है।

धोती प्लाज़ो (Dhoti Plazo) :- यह धोती की तरह दिखता है। धोती प्लाज़ो को आप पार्टी, फंक्शन्ज़ में पहन सकते हैं। यह कपास, रेशम के कपड़े का बनाया जाता हैं। फै़शन में रुचि रखने वाली महिलाओं के लिए फैंसी और फै़शनेबल लुक प्रदान करता हैं

इस प्रकार हम अपनी मनपसंंद प्लाज़ो बना सकते हैं या तो मार्किट से खरीद सकते हैं। यह सभी मौसम में पाये जाते हैं। जैसे गर्मियों में जहां हल्के रंगों वाले प्लाज़ो और वहीं सर्दियो में गहरे रंगों वाले प्लाज़ो का प्रयोग कर सकते हैं। इसे हम रोज़ाना जीवन में पहन सकते हैं। यह सोबर और हल्का एवं अरामदायक है। मां, बहन, पत्नी, सभी इसे अपना सकती हैं। चाहे आप अध्यापिका, डॉक्टर, वकील, कार्यालय-कर्मचारी हो सभी के लिए यह सुविधाजनक हैं। सभी स्त्रियां अपनी रुचि के अनुसार इसे ढाल सकती हैं। हर आयु की महिलाएं इसे अपना सकती हैं। यह हमारे शरीर को नई लुक देता है। हमें समय रहते हुऐ नए फै़शन को अपनाना चाहिए। भारत में फै़शन तेज़ी से बढ़ रहे हैं और तेज़ी से बदल भी रहे हैं। भले ही आप खुद को फै़शनेबल बनाने की अनदेखी करते हैं लेकिन आप किसी ऐसे व्यक्ति को अनदेखा नहीं कर सकते जो फै़शनेबल पोशाक पहन रहा है। इस प्रकार इस दुनिया में फै़शनेबल व्यक्ति को देखकर ही फै़शन का पता लगता है। फै़शनेबल होने का मतलब यह नहीं कि आप महंगे कपड़े पहनें आप सरल कपड़े पहन सकते हो और फिर भी फै़शनेबल दिख सकते हो। इसे घर पर ही अपनी पसंद अनुसार बना सकते हैं । इस प्रकार प्लाज़ो आज की महिलाओं की पहली पसंद है। प्लाज़ो महिलाओं के लिए एकदम सही और प्यारा पोशाक है। यह भी नारी सिंगार का ही एक हिस्सा हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*