-श्‍वेता कोहली गुरदासपुरी

  1. गर्भवती स्त्री को अधिक गर्म या ठंडे जल से स्नान नहीं करना चाहिए।
  2. गर्भवती स्त्री को क्रोध या चिन्ता नहीं करनी चाहिए। उसे खुश रहने का प्रयत्‍न करना चाहिए।
  3. गर्भवती स्त्री को घर की दहलीज़ पर नहीं बैठना चाहिए।
  4. गर्भवती स्त्री को बोझ उठाना, चक्की पीसना, कुछ कूटना आदि कार्य नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से संतान की शक्‍त‍ि व आयु पर प्रभाव पड़ता है।
  5. गर्भवती स्त्री को खट्टे, खारे व कड़वे पदार्थ नहीं खाने चाहिए। ऐसा करने से बच्चा कमज़ोर व कम आयु का पैदा होता है।
  6. गर्भवती स्त्री को भूख लगने पर भोजन ज़रूर करना चाहिए तथा दिनचर्या संयमित रखनी चाहिए।
  7. गर्भवती स्त्री को बार-बार मालिश नहीं करवानी चाहिए तथा मल-मूत्र त्याग के समय थूकना नहीं चाहिए।
  8. गर्भवती स्त्री को घोड़ा, ऊंट आदि की सवारी नहीं करनी चाहिए।
  9. गर्भवती स्त्री को मस्तक धरती पर लगाकर प्रणाम नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*