-शैली माथुर

आज के ज़माने में बर्फ़ का इस्तेमाल प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बहुत आवश्यक बन गया है। गर्मियां आते ही बर्फ़ हमें विशेष रूप से अच्छी लगने लगती है क्योंकि इसके सेवन से हमें ठंडक मिलती है। बर्फ़ को खाने-पीने के लिए ही नहीं वरन् औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

* गर्मी में घमौरियों की पीड़ा में बर्फ़ का टुकड़ा मलने से आराम मिलता है।

* शरीर के किसी हिस्से में यदि खून बह रहा हो तो उस स्थान पर बर्फ़ लगाने से खून बहना बंद हो जाता है।

* यदि हाथ, पैर में मोच आ गई है तो उस जगह पर बर्फ़ के टुकड़े को 5 या 10 मिनट तक रगड़ें, सूजन नहीं आएगी।

* अधिक गर्मी के कारण कई बार नाक से खून बहने लगता है। इसके लिए बर्फ़ के टुकड़े को नाक के दोनों तरफ़ रखें, खून बहना बंद हो जाएगा।

* भूख न लग रही हो तो खाना-खाने से आधा घंटा पहले बर्फ़ का पानी पिएं। भूख बढ़ती है।

* पेट में जलन, उल्टी, दस्त आदि में बर्फ़ का पानी-पीने या बर्फ़ पेट पर रगड़ने से जलन आदि में राहत मिलती है।

* तेज़ बुख़ार होने पर माथे पर बर्फ़ के पानी की पट्टियां रखें, बुख़ार उतर जाएगा।

* लू लगने की स्थिति में हाथों-पैरों में बर्फ़ मलने से आराम मिलता है।

* चेहरे की झुर्रियां दूर करने में भी बर्फ़ सहायक है। इसका इस्तेमाल रोज़ चेहरे पर करना चाहिए।

* अधिक खाने के बाद यदि आइसक्रीम या बर्फ़ खा ली जाए तो खाना शीघ्र पच जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*